• Breaking News

    Thursday, 23 March 2017

    कपिल के शो से जुड़े ये तीन नए नाम, शूट हुआ एक एपिसोड

    इन दिनों छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रिऐलिटी कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर एकदम से विवादों के काले बादल छा गए हैं। एक तरफ जहां शो के होस्ट कमीडियन कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के झगड़े के बाद दोनों ने शो की शूटिंग से दूरी बना कर चुप्पी साध ली है। वहीं पंजाब में मंत्री बनने के बाद शो के जज सिद्धू के भी आगे शामिल होने को लेकर शंका है।

    सुनील और चंदन को रिप्लेस करने के लिए तीन नए कलाकार शो में शामिल किए गए हैं। निर्माताओं ने सुनील पाल, राजू श्रीवास्तव और एहसान कुरैशी के साथ शो के एक एपिसोड को शूट भी कर लिया है। नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से बातचीत में सुनील पाल ने कहा कि फिलहाल उन्होंने एक एपिसोड शूट किया है और अब शो को देखने के बाद ही तय किया जाएगा कि आगे क्या करना हैं।
    सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के सवाल पर सुनील पाल हंसते हुए कहते हैं' 'सारा मीडिया मुझे ऐसे पूछ रहा है, जैसे सुनील के शो छोड़ने का मैं ही जिम्मेदार हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'अभी तक शो में मेरा कोई किरदार तय नहीं किया गया है। राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और मुझे दो दिन पहले 21 मार्च को ही शूट करने के लिए बुलाया गया था। हम तीनों ने पहला एपिसोड स्टैंडप कमीडियन के तौर पर शूट किया है। जिसे कपिल शर्मा शो की टीम ने पसंद किया है। हमें अभी सिर्फ यह बताया गया है कि हम शो में बतौर स्टैंडप कमीडियन बार-बार अपने परफॉर्मेंस देंगे।'

    सुनील अपने पहले एपिसोड के शूटिंग का अनुभव बताते हुए कहते हैं' 'हमारा पहला एपिसोड बहुत बेहतरीन रहा। मेरी जानकारी में फिलहाल तो सुनील और चंदन शो को छोड़ चुके हैं, लेकिन शो की टीम के लोग यह भी संभावना जता रहे हैं कि शायद बात बन जाए और सुनील और चंदन फिर से शो में वापस आ जाएं।'
    सुनील पाल ने कहा, 'कपिल मेरी बहुत इज्जत करता है और वह बार-बार कहता है कि मैं उसता गुरु हूं। रही बात उनके (कपिल-सुनील) आपसी मन-मुटाव की तो मुझे कुछ भी नहीं पता कि सुनील और कपिल के आपसी रिश्ते कैसे हैं। कपिल के शो के लोग एक परिवार की तरह हैं और परिवार में कभी-कभी ऐसा होता है कि भाई-भाई के विचार, मां-बेटे के विचार या फिर किसी भी परिवार वाले का मत मेल नहीं खाता, बस कुछ ऐसा ही यहां भी हुआ है। सुनील रूठ कर कहां जायेंगे।' 

    झगड़े की बात पर सुनील कहते हैं, 'सभी कलाकार हैं... हो सकता है कुछ लोगों ने सुनील और चंदन के कान भरे होंगे... इसलिए विचारों में मतभेद हो गया है। रही बात हमारी अगली शूटिंग डेट की तो अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। हमारे द्वारा शूट किया गया एपिसोड पहले देखा जाएगा, जैसा भी उसका रिस्पॉन्स होगा उसी हिसाब से आगे की शूटिंग को तय किया जाएगा।,
    पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया में अपना शो परफॉर्म करके पूरी टीम के साथ वापस लौट रहे कपिल ने साथी चंदन और सुनील पर फ्लाइट के अंदर चिल्लाना और मारपीट करना शुरू कर दिया था। बाद में कपिल ने सोशल साइट ट्विटर के जरिए सुनील से माफी भी मांगी, लेकिन सुनील ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि इंसानियत सीखें और भगवान बनने की कोशिश न करें।

    एक तरफ जहां सुनील ने इस पूरे मामले में मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया था। वहीं कपिल ने फेसबुक पर अपने इस आपसी झगड़े को खुद कन्फर्म किया। कपिल के ट्वीट के जवाब में सुनील ने लिखा, 'भाई जी, हां आपने मुझे बहुत आहत किया है। आपके साथ काम कर हमेशा कुछ नया सीखा। मैं बस एक सलाह देना चाहता हूं कि जानवरों के अलावा इंसानों की भी इज्जत करना शुरू करें। सब आपके जितने टैलंटेड नहीं हैं। लेकिन अगर सभी आपकी तरह टैलेंटेड होंगे तो आपकी कीमत कौन समझेगा।'

    सुनील ने आगे लिखा, 'अगर कोई आपको ठीक कर कर रहा है तो उस व्यक्ति को गाली न दें। उन महिलाओं के आगे गंदी भाषा का इस्तेमाल करने से बचें, जिन्हें आपके स्टारडम से कोई लेना देना नहीं है। वह केवल आपके साथ सफर कर रही हैं। मुझे यह अहसास दिलाने के लिए शुक्रिया कि यह आपका शो है और आपके पास पावर है कि आप कभी भी किसी को भी शो से बाहर कर सकते हैं। आप अपने क्षेत्र में बेस्ट हैं। लेकिन भगवान की तरह बर्ताव न करें। अपना ध्यान रखें, मैं आपकी सफलता और शोहरत के लिए कामना करता हूं।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel