• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    बीएमडब्लू की नई कार की तस्वीरें हुईं लीक

    जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू की नई कार 5-सीरीज ली की तस्वीरें लीक हुई हैं। कंपनी इस कार से 2017 शंघाई मोटर शो में पर्दा उठाने वाली है। बीएमडब्लू की ये नई कार लॉन्चिंग के बाद चीनी बाजार में बिक्री के लिए पूरी तरह से तैयार है। नई 5-सीरीज ली में 133 एमएम ज्यादा व्हीलबेस दिया गया है। 
    कंपनी ने इस कार में ज्यादा स्पेस देने की कोशिश की है। 5-सीरीज ली में पहले के मुकाबले ज्यादा लंबा रियर डोर और पीछे की सीट पर ज्यादा लेगरूम दिया है। कार के इंटीरियर की बात करें तो गाड़ी का डैशबोर्ड स्टैंडर्ड 5 के समान ही है। कंपनी ने कार के कैबिन में भी कुछ बदलाव किए हैं। कार में पैसेंजर के कंफर्ट का ख्याल रखा गया है। पीछे बैठने वाले व्यक्ति को ज्यादा लेगरूम दिया गया है। 

    कंपनी ने 5-सीरीज ली में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन और 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया है। लंबी व्हीलबेस वाली 5-सीरीज का चाइना में मौजूद जगुआर एक्सएफ एल और ऑडी की ए6 एल से सीधा मुकाबला होगा।

    हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी चाइना में लॉन्च होने वाले इस मॉडल को भारत में पेश करेगी या नहीं। कंपनी इस कार को बाजार में इस साल जून या जुलाई में उतार सकती है। आपको बता दें कि अभी तक केवल मर्सिडीज ई-क्लास ही इस प्राकर की कार है लेकिन जल्द ही बाजार में कंपनी को नया राइवल देखने को मिल सकता है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel