आज बांग्लादेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ढाका स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर ने स्वयं को विस्फोट से उड़ा लिया. करीब एक सप्ताह पहले बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन के शिविर पर भी ऐसा ही हमला हुआ था. फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पायी है.
करीब 30 वर्षीय हमलावर ने जीन्स और शर्ट पहनी हुई थी. उसने शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित पुलिस चौकी के बाहर स्वयं को विस्फोटक से उड़ा लिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा कि यह आत्मघाती हमला मालूम होता है.. व्यक्ति ने पुलिस चौकी के सामने स्वयं को विस्फोटक से उड़ा लिया.
बीडीन्यूज24 डॉट कॉ की खबर के अनुसार, ‘आत्मघाती हमलावर’ ने हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर स्वयं को उड़ा लिया, इसमें उसकी मौत हो गयी. सशस्त्र पुलिस बटालियन की सहायक आयुक्त तनजिला अक्तर ने समाचार वेबसाइट को बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार शाम साते बजे हुई.
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘युवा व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी.’ उन्होंने कहा कि विस्फोट में कोई सुरक्षा कर्मचारी घायल नहीं हुआ है.
No comments:
Post a Comment